Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड के इन जिलों में आज और कल बरसेंगे बादल…

उत्तराखंड के इन जिलों में आज और कल बरसेंगे बादल…

देहरादून। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने आज शुक्रवार 25 अप्रैल को राज्य के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने गढ़वाल मंडल के जिन 3 जिलों में बारिश का अनुमान लगाया है, उनमें उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले शामिल हैं। ये तीनों जिले चारधाम वाले जिले हैं। 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। वहीं कुमाऊं मंडल के जिन 2 जिलों में बारिश का अनुमान है, उनमें पिथौरागढ़ और बागेश्वर हैं। पिथौरागढ़ से होकर ही 30 जून से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू होनी है।

वहीं शनिवार और रविवार को भी मौसम विभाग के अनुसार बारिश होगी। शनिवार को बारिश पूरे 9 जिलों में होगी। सिर्फ टिहरी गढ़वाल, देहरादून, उधम सिंह नगर और हरिद्वार में बारिश का अलर्ट नहीं है। रविवार को 5 जिलों में बारिश होने का अनुमान है। ये जिले उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर हैं।

राजधानी दून का अधिकतम तापमान 34° और न्यूनतम तापमान 16° सेल्सियस है। हरिद्वार देहरादून के मुकाबले अधिक गरम है. यहां के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी अंतर है। धर्मनगरी का अधिकतम तापमान 38° और न्यूनतम तापमान 18° सेल्सियस है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …