Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में बच्चों के बस्ते का भार होगा कम, माह में इस दिन ‘बैग फ्री डे’

उत्तराखंड में बच्चों के बस्ते का भार होगा कम, माह में इस दिन ‘बैग फ्री डे’

देहरादून। उत्तराखंड के स्कूलों में इसी सत्र से बैगलेस डे लागू कर दिया जाएगा। इसके लिए विभागीय मंत्री के स्तर पर दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं, साथ ही इस आदेश का पालन करवाने के लिए अफसरों को भी तैनाती दी गई है।

शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के मुताबिक इसी शनिवार से इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। एससीईआरटी सभागार में आयोजित कार्यशाला में शिक्षा मंत्री ने बस्ता रहित दिवस की शुरुआत की और गतिविधि पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ ही खेल, व्यावसायिक शिक्षा, कृषि, चित्रकला सहित विभिन्न गतिविधियों में दक्ष बनाया जाना है।

इसके लिए सभी स्कूलों में बच्चे महीने में अंतिम शनिवार बिना बस्ते के आएंगे। विदेशों में बच्चे खुशनुमा माहौल में पढ़ते हैं। उनके लिए इसी तरह का माहौल होना चाहिए। राज्य में इस व्यवस्था को कड़ाई से लागू करने के लिए ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी, जिला स्तर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी और राज्य स्तर पर महानिदेशक शिक्षा नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं. सभी नोडल अधिकारियों को इस व्यवस्था का पालन करवाने के लिए औचक निरीक्षण करने के लिए भी कहा गया है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …