Tuesday , February 10 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: साइकिल सवार बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड: साइकिल सवार बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ओसपुर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां लगभग 60 वर्षीय सुखबीर नामक बुजुर्ग की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। आनन-फानन में गांव वाले बुजुर्ग को अस्पताल ले गए। जहा अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।

दरअसल सुखबीर पुत्र प्रताप सिंह उम्र 65 वर्ष निवासी ओसपुर सुल्तानपुर से साइकिल से अपने गांव ओसपुर जा रहे थे। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचे, तो वहां खड़े किसी संदिग्ध व्यक्ति ने उन पर फावड़े से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर हमला करने वाला व्यक्ति भाग निकला। कुछ लोग उस व्यक्ति का पीछा करने लगे।

वहीं मामले की सूचना पर घायल व्यक्ति के परिजन मौके पर पहुंचे और उसको उपचार के लिए सुल्तानपुर के निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने सुखबीर की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि हायर सेंटर में उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल सुखबीर की मौत हो गई। मामले की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने पीछा कर भाग रहे संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया और ले जाकर पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सुखबीर पुत्र प्रताप सिंह उम्र 65 वर्ष निवासी ओसपुर हैं, जिनकी हमले में मृत्यु हुई। उनके शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया है। पकड़ा गया व्यक्ति मंदबुद्धि नजर आ रहा है। इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी का मेडिकल चेकअप कराकर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …