Sunday , September 27 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: दहेज के लिए की विवाहिता की हत्या, आरोपी पति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज

उत्तराखंड: दहेज के लिए की विवाहिता की हत्या, आरोपी पति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज

हरिद्वार। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाहिता नूरीन को उसके ससुरालवालों ने दहेज में गाड़ी ना मिलने पर फांसी पर लटकाकर बेरहमी से हत्या कर दी।

पीड़िता के परिजनों के मुताबिक, नूरीन की शादी के बाद से ही उसके पति सुलेमान और ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग की जा रही थी। गाड़ी ना देने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका की मां का आरोप है कि उनकी बेटी पर मायके से पैसे लाने का दबाव बनाया जा रहा था, और जब उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो सुलेमान समेत ससुराल वालों ने मिलकर नूरीन को मारपीट के बाद फांसी पर लटका दिया। मृतका के परिजनों ने इस मामले में एसपी से मुलाकात की और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर आरपी पति सुलेमान सहित तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …