Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / छात्रों को नशेड़ी बनाने वाले वकील साहब धरे गये

छात्रों को नशेड़ी बनाने वाले वकील साहब धरे गये

देहरादून। एसटीएफ की एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने यहां रायपुर थाना क्षेत्र से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति पेशे से वकील है। आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में नशे की गोलियां और नशीले इंजेक्शन बरामद किए गये हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी इस नशीले पदार्थ को छात्रों को बेचा करता था।
पुलिस के अनुसार आरोपी लाल प्रभात भारती के पास एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स को प्रतिबंधित 300 नशीली गोलियां और 772 नशे के इंजेक्शन मिले हैं। एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने बताया कि आरोपी सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जिले से नशे की गोलियां और इंजेक्शन मंगवाता था। जिन्हें वो देहरादून में स्कूल और कॉलेज के छात्रों को बेचता था। आरोपी हाईकोर्ट और जिला कोर्ट में वकालत भी करता है।
आरोपी का रायपुर थाना क्षेत्र की एटीएस कॉलोनी में आलीशान मकान है। एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने आरोपी के घर पर भी छापा मारा था। घर से भी बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ मिले थे। आरोपी के पास से 20 हजार रुपए की नकदी भी बरामद हुई है जो उसने नशीले पदार्थ बेचकर कमाई थी। एसटीएफ की टीम जांच में जुटी है!

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply