Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / बाबा केदार की पंचमुखी डोली ने ऊखीमठ किया प्रस्थान

बाबा केदार की पंचमुखी डोली ने ऊखीमठ किया प्रस्थान

  • 17 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

देहरादून। भगवान बाबा केदार की पंचमुखी डोली आज शुक्रवार को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारनाथ धाम को प्रस्थान कर गई है। कोरोना महामारी की वजह से डोली को वाहन में ले जाया गया है। आज डोली गौरीकुंड पहुंचेगी और फिर केदारनाथ के लिए प्रस्थान करेगी।

कल केदारनाथ पहुंचकर कपाट खोलने का विधि विधान शुरू होगा। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने बताया कि 17 मई को प्रातः पांच बजे केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। कल 15 मई गंगोत्री धाम और 18 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। इस अवसर पर रावल भीमाशंकर लिंग, पुजारी बागेश लिंग, देवस्थानम बोर्ड के अपरमुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी. सिंह , कार्याधिकारी एनपी जमलोकी, डोली प्रभारी यदुवीर पुष्पवान सहित प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply