Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / ‘किशोर न होता तो हरीश इतने बड़े नेता न होते’!

‘किशोर न होता तो हरीश इतने बड़े नेता न होते’!

  • भाजपा विधायक ने कहा- कांग्रेस की तरफ अब देखना नहीं चाहता

देहरादून। आज मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में टिहरी से भाजपा के विधायक किशोर उपाध्याय ने जहां अपने अतीत से जुड़ीं बातें याद की, वहीं साफ कह दिया कि अब कांग्रेस और कांग्रेसियों की तरफ वह मुड़कर भी नहीं देखना चाहते।
उपाध्याय ने कहा कि वह इस बात की परवाह नहीं करते कि कांग्रेस के लोग उन्हें क्या बोल रहे हैं। कांग्रेस को इस वक्त चाहिए कि वह अपनी हालत पर विचार-विमर्श और समीक्षा करे। कांग्रेस में जो वह करना चाहते थे, नहीं कर पाए, लेकिन भाजपा ने उन्हें मौका दिया है। वह अब पांच साल जनता की सेवा करेंगे।
हरीश रावत की हार और उनके राजनीतिक भविष्य पर बोलते हुए किशोर ने कहा कि हरीश रावत बड़े नेता और उनके भाई हैं, लेकिन आज जो उनकी और पार्टी की हालत है, उस पर उन्हें सोचना और विचार करना चाहिए।
उन्होंने कहा आज अगर हरीश रावत को लोग इतने बड़े नेता के तौर पर देख रहे हैं तो उसके पीछे अगर कोई व्यक्ति है तो वह किशोर उपाध्याय ही है। अगर किशोर उपाध्याय न होता तो हरीश रावत आज इतने बड़े नेता न होते। अब वह कांग्रेस और कांग्रेसियों की तरफ मुड़कर नहीं देखना चाहते हैं। एक बार जिस पन्ने को उन्होंने पलट दिया, दोबारा उस पन्ने को वह कभी पढ़ना नहीं चाहते हैं। 

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply