Wednesday , January 15 2025
Breaking News
Home / अपराध / उत्तराखंड; रिश्ते शर्मसार, भाई ने 13 साल की बहन के साथ किया दुष्कर्म…आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड; रिश्ते शर्मसार, भाई ने 13 साल की बहन के साथ किया दुष्कर्म…आरोपी गिरफ्तार

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी से भाई बहन के रिश्ते के शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां युवक ने अपनी चचेरी नाबालिग बहन से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चम्बा थाना क्षेत्रांतर्गत पड़ने वाले गांव की एक महिला ने तहरीर दी थी। जिसमें महिला ने बताया था कि 10 सितंबर को वह दिन के समय किसी कार्य से नई टिहरी गई थी और उनके अन्य बच्चे स्कूल गये थे। उनकी 13 वर्षीय बेटी घर में ही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले उनके जेठ के बेटे बलवंत प्रकाश (27) ने उनकी 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि शाम को जब वह घर आयी तो बच्ची गुमसुम थी। कई बार पूछने पर बच्ची ने चचेरे भाई की करतूत के बारे में बताया तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गयी।

यहाँ भी पढ़े: ऋषिकेश में 15 साल की लड़की के साथ रेप, दो नाबालिगों ने की शर्मनाक करतूत

मामले में पुलिस ने तत्काल दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस की एक टीम ने जनपद से बाहर भागने की फिराक में घूम रहे आरोपी बलवंत प्रकाश को चम्बा ऋषिकेश मोटर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।

About team HNI

Check Also

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है मामला

 देहरादून। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बेटे पीयूष अग्रवाल के खिलफ वन …

Leave a Reply