Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, दो की मौत

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, दो की मौत

चंपावत। जिले के लोहाघाट विकासखंड के सीमांत डुगरा बोरा क्षेत्र में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में एक युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार चालक मुकेश कुमार निवासी डूंगरा बोरा अपनी वैगनार कार (यूके 03टीए 2479) से लोहाघाट जा रहे थे। कार में मुकेश के अलावा मनीषा और विक्रम राम भी सवार थे। डूंगरा बोरा के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरफ ने राहत और बचाव कर प्रारंभ करते हुए घायल को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

इस भीषण दुर्घटना में चालक मुकेश कुमार और मनीषा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल विक्रम राम खुद ही खाई से निकलकर सड़क तक पहुंचे। उन्हें तत्काल उपचार के लिए लोहाघाट स्थित उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …