Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / अपराध / देहरादून में रंजिश के चलते सरेराह व्यक्ति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में रंजिश के चलते सरेराह व्यक्ति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के स्मिथ नगर इलाके में पुरानी रंजिश के चलते दो लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में मारपीट शुरू हो गई। जिससे एक व्यक्ति के नाक से खून निकलना शुरू हो गया, जिससे वो संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश हो गया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के पहाड़गंज निवासी 45 वर्षीय अरुण कुमार उर्फ डीके देहरादून के मोहनपुर पावर हाउस के पास स्मृति विहार में पिछले कई सालों से किराए के कमरे में रह रहा था। सोमवार शाम को अरुण कुमार प्रेमनगर क्षेत्र के स्मिथ नगर में स्थित एक नाई की दुकान से बाहर निकला तो आरोपी के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गला दबा दिया। जिसके कारण अरुण की नाक से खून निकलना शुरू हो गया और मुंह के बल सड़क पर गिर गया।

वहीं, स्थानीय लोगों की सूचना पर प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अरुण को अस्पताल भिजवाया। जहां पड़ताल के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी पैदल ही फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल करते हुए आसपास लोगों से पूछताछ की. साथ ही मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल से सबूत जुटाए।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि प्रेमनगर क्षेत्र में हुई एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की घटना के संबंध में पुलिस की ओर से विस्तृत जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। अभी तक की जांच में हिरासत में लिए गए व्यक्ति की ओर से अरुण की हत्या करने के इरादे से हमला किया जाना या किसी हथियार से हत्या किए जाने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, इस संबंध में विस्तृत विवेचना की जा रही है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …