देहरादून। आज गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर मसूरी में राजकीय उप चिकित्सालय मसूरी को डीएलएफ द्वारा प्रदान किए गए चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण किया। इसके लिये धामी ने डीएलएफ द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने उप चिकित्सालय मसूरी में आधुनिक सीटी स्कैन मशीन, आर्म मशीन, इमरजेंसी वेंटिलेटर का लोकार्पण किया।

इस मौके पर धामी ने कहा कि मसूरी उप चिकित्सालय में इन आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता से मसूरी एवं आसपास के क्षेत्रों धनोल्टी, नैनबाग एवं जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को सुविधा होगी।प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की मजबूती के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, जोत सिंह गुनसोला, भाजपा जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, भाजपा के मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल आदि उपस्थित थे।
Hindi News India