Friday , March 29 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / धामी का आप पर तंज : कहा- चुनाव के बाद ये जैसे आए हैं, वैसे ही चले जाएंगे

धामी का आप पर तंज : कहा- चुनाव के बाद ये जैसे आए हैं, वैसे ही चले जाएंगे

दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी से लगातार हो रहे इस्तीफों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तंज कसा है। नई दिल्ली में प्रवासी उत्तराखंडियों के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कर्नल अजय कोठियाल को चुनाव में सीएम का चेहरा बनाया गया था और उनकी पूरी टीम 400 प्रमुख लोगों के साथ इस्तीफे दे चुकी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से आप की समाप्ति की शुरुआत हो गई है। अब दिल्ली की जनता भी इसी राह चलेगी। आम आदमी पार्टी के नेता बड़े-बड़े दावे लेकर आए थे। राज्य में कांग्रेस दूसरे नंबर की पार्टी है, लेकिन वहां हमसे मीडिया में कांग्रेस के बारे में नहीं आप के बारे में पूछा जाता था। जबकि मैं हर बार यह कहता था कि हमारा यह पर्यटन प्रदेश है। इनका एजेंडा केवल चुनाव है। ये चुनाव के लिए आए हैं। चुनाव के बाद ये जैसे आए हैं, वैसे ही चले जाएंगे।उन्होंने कहा कि अभी दो दिन पहले कर्नल अजय कोठियाल और उनकी पूरी टीम व 400 से अधिक प्रमुख कार्यकर्ताओं ने आप से इस्तीफा दे दिया। कर्नल कोठियाल को आप ने चुनाव में मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया था। अब उत्तराखंड के अंदर आप का नाम लेने वाला नहीं है। इस पार्टी को समाप्त करने की शुरुआत उत्तराखंड से होगी। दिल्ली की जनता भी उत्तराखंड की राह चलेगी और आने वाले निकाय चुनाव में यह दिखाई देगा। उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडियों से चंपावत उपचुनाव के लिए समर्थन मांगा। धामी ने कहा कि उन्हें चंपावत के देवी-देवताओं का आदेश हुआ कि मैं यहां से चुनाव लडूं।

About team HNI

Check Also

सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पद नाम और चयन प्रक्रिया बदली, जानिए

Agniveer Bharti 2024 : भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2014 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया …

Leave a Reply