Monday , May 6 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : छह सीटों पर आफत में फंसी कांग्रेस!

उत्तराखंड : छह सीटों पर आफत में फंसी कांग्रेस!

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय मैदान में उतरे कांग्रेस के 2 बागियों ने नामांकन वापस ले लिया है, लेकिन 6 विधानसभा सीटों पर पार्टी की राह आसान नहीं हो पाई है। इन सीटों पर बागियों ने नामांकन वापस नहीं लिया। हालांकि ऋषिकेश विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण के चुनाव मैदान से हटने के बाद कांग्रेस ने राहत की सांस ली।
नामांकन वापसी के अंतिम दिन कांग्रेस को दो सीटों पर राहत मिली है। ऋषिकेश से भी पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने नाम वापस ले लिया है। जबकि सहसपुर से तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया है, लेकिन चार सीटों पर कांग्रेस के बागी अब भी उसकी मुश्किलें बढ़ाए हुए हैं। ऋषिकेश विधानसभा सीट से टिकट न मिलने से नाराज पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया था। जिससे पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई थीं।
काफी प्रयास के बाद उन्हें मना लिया गया है। जिन्हें मनाने में पार्टी पर्यवेक्षक प्रकाश मोहन की अहम भूमिका रही। इसके अलावा सहसपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़े हुए अनीस अहमद, अकील अहमद व रमेश आजाद ने भी नामांकन वापस ले लिया है। जबकि यमुनोत्री में संजय डोभाल, लालकुआं में संध्या डालाकोटी, रामनगर में संजय नेगी, रुद्रप्रयाग में मातबर सिंह कंडारी, बागेश्वर में भैरव सिंह, घनसाली में भीमलाल आर्य अब भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में डटे हैं। जो पार्टी की मुश्किलें बढ़ाए हुए हैं।
ऋषिकेश विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण के मैदान से हटने के बाद कांग्रेस ने राहत की सांस ली। पार्टी ने तत्काल उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया है। साथ ही चुनाव अभियान समिति (गढ़वाल मंडल) के को-चेयरमैन की भी जिम्मेदारी दी है। पार्टी प्रभारी देवेंद्र यादव ने सजवाण को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है।

About team HNI

Check Also

UK Board result 2024: इन्होंने मारी बाजी, जानिए कौन हैं 10वीं और 12वीं के टॉप-5 छात्र-छात्राएं…

नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का …

Leave a Reply