देहरादून : शादी का झांसा देकर शिक्षक ने छात्रा से किया रेप
देहरादून। कोचिंग कराने वाले शिक्षक ने छात्रा को हवस का शिकार बनाया। आरोप है कि अंग्रेजी के शिक्षक ने छात्रा को शादी का झांसा दिया था। इसके बाद उससे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म किया। छात्रा जब गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात भी करा दिया। बाद में शादी से इनकार कर किया और अपने पिता के साथ जाकर पीड़िता के घर पर गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसओ राजपुर मोहन सिंह ने बताया कि आईटी पार्क क्षेत्र में नीरज अंग्रेजी की कोचिंग कराता है। यहां पर डालनवाला थाना क्षेत्र निवासी एक युवती भी कोचिंग पढ़ती थी। अक्टूबर 2020 में दोनों की बातचीत शुरू हुई। दोनों दोस्त बन गए। छात्रा के अनुसार आरोपी नीरज ने उससे पहली बार कोचिंग इंस्टीट्यूट में ही दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। इस दरम्यान छात्रा दो बार गर्भवती हो गई। इस पर नीरज ने उसे गर्भपात कराने वाली दवाएं खिलाईं। इससे उसका गर्भपात हो गया।
पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो दोनों के बीच बीते साल दिसंबर में विवाद हो गया। इस दौरान पीड़िता ने आराघर पुलिस चौकी में तहरीर। पीड़िता का आरोप है कि तब नीरज ने अपने पिता की मौजूदगी में विवाह करने की बात कही थी। इसके बाद बीते दिनों नीरज और उसके पिता पीड़िता के घर पहुंचे और वहां उन्होंने बदतमीजी करते हुए शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसे और परिवार के लोगों को धमकी दी गई। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी नीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
