Hindi News India

ताज़ा हिंदी ख़बरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया के समाचार

उत्तराखण्डएजुकेशनचर्चा मेंदेहरादूनराज्य

स्कूलों में 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश

  • प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देख सरकार ने लिया निर्णय
  • ऑनलाइन कक्षाएं अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं संचालित

देहरादून। प्रदेश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ने पर प्रदेश सरकार ने स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। 9 मई से 30 जून तक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने शिक्षा सचिव को प्रदेश के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने के निर्देश जारी किए हैं। शिक्ष सचिव मीनाक्षी सुंदरम ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। विदित हो कि अन्य वर्षों प्रदेश के स्कूलों में एक जून से ग्रीष्मावकाश होता है। अगर आने वाले समय में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आती है, तो संभवतः जून माह के दूसरे या तीसरे सप्ताह से स्कूल दोबारा खोले जा सकते हैं। आदेश में कहा गया है कि जो निजी स्कूल ऑनलाइनऑनलाइन कक्षाएं चलाना चाहते हैं, वह अपनी सुविधा के अनुसार कक्षाएं संचालित कर सकते हैं।

Leave a Reply