आग लगाने पर वन विभाग को मुकदमा दर्ज़ करने के निर्देश दिए गए हैं वहीं सरकार ने फैसला किया है कि प्रदेश के जंगलों को आग से बचाने के लिए सरकार दंड के साथ ही पुरस्कार का रास्ता अपनाएगी | जो टीम सबसे पहले जंगल की आग बुझाएगी, उसे इनाम के रूप में एक लाख रुपये दिए जाएंगे |
वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का कहना है कि प्रत्येक डिवीज़न में प्रथम आने वाले टीम को एक लाख रुपये पुरस्कार दिया जाएगा | प्रदेश में दावानल की समस्या विकराल होती जारी है, लेकिन वन विभाग आग लगाने वालों को पकड़ नहीं पा रहे है और आग बुझाने में भी असफल साबित हो रहे है | इन दिनों समस्याओं के समाधान के लिए वन मंत्रालय ने प्रोत्साहन की नीति अपनाने का निर्णय लिया है |
प्रत्येक डिवीज़न में आग बुझाने में सबसे आगे रहने वाली टीम को 1 -1 लाख रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा | यानि की प्रदेश की सभी 39 डिवीज़न में 39 टीमों को 1 -1 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी | द्वितीय स्थान पर रहने वाली चार टीम को 51 -51 हज़ार और तृतीय स्थान पर रहने वाली 10 टीमों को 31 -31 हज़ार रूपये पुरस्कार के तौर पर दिए जायेंगे |
source ENEWS24X7.in
Hindi News India