Friday , February 20 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / प्रदेश में फिर हुए IAS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

प्रदेश में फिर हुए IAS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

देहरादून। प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। शनिवार देर रात फिर से उत्तराखंड शासन ने आईएएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। शासन ने तीन आईएएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडेय को गढ़वाल मंडल का नया आयुक्त बनाया गया है। जबकि शासन ने टिहरी और रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी भी बदल दिए हैं। डीएम रुद्रप्रयाग का पदभार देख रहे मयूर दीक्षित को जिलाधिकारी टिहरी की जिम्मेदारी दी है।

वहीं डीएम टिहरी सौरभ गहरवार को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग बनाया गया है। सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडेय को शासन ने आयुक्त गढ़वाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। आईएएस सुशील कुमार के सेवानिवृत्ति के बाद ये पद रिक्त हुआ था। जिसका सचिव कार्मिक कर्मेन्द्र सिंह द्वारा आदेश किया गया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply