हरिद्वार : सोने की चेन के लालच में युवती ने गंवाये 1.60 लाख!
team HNI
June 22, 2022
उत्तराखण्ड, चर्चा में, राज्य, हरिद्वार
102 Views
हरिद्वार। खुद को अमेरिका निवासी बताने वाले एक शातिर ने पहले तो युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और फिर उसे सोने की महंगी चेन भेजने का लालच दिया। इसके बाद कस्टम अधिकारी बनकर लालच के जाल में फंसी युवती से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए 1 लाख 60 हजार अपने खाते में जमा करा लिए। जब ठगी का एहसास हुआ तो पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
मामला हरिद्वार के राजा गार्डन स्थित आदर्श नगर कॉलोनी का है। यहां एक युवती सोने की महंगी चेन के लालच में आकर ठगी का शिकार हो गई। इतना ही नहीं युवती ने ऑनलाइन शातिर के खाते में 1 लाख 60 हजार रुपए भी जमा करा लिए। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन होने के बाद जब कई दिन तक इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने वाले शख्स ने कोई संपर्क नहीं किया तो युवती को ठगे जाने का एहसास हुआ। अब पीड़िता की ओर से कनखल थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। हरिद्वार सीओ सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि यह प्रकरण ऑनलाइन ठगी से जुड़ा है। मामले में साइबर पुलिस जांच में जुट गई है।
2022-06-22