उत्तराखण्डऊधमसिंह नगरएजुकेशनचर्चा मेंराज्य

सीबीएसई 12वीं परिणाम : रुद्रपुर की हरमन बनी उत्तराखंड की टॉपर

रुद्रपुर। आज शुक्रवार को सीबीएसई के 12वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी गई है। जिसमें रुद्रपुर की आर्यन स्कूल की हरमन कौर बब्बर 99.6 प्रतिशत अंकों के साथ हरमन कौर बब्बर उत्तराखंड की भी टॉपर बनी हैं और ऑल इंडिया रैंकिंग में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज शुक्रवार को पहले 12वीं का रिजल्ट जारी किया और कुछ देर बाद 10वीं का भी रिजल्ट जारी कर दिया। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं में रुद्रपुर के आर्यन स्कूल की हरमन कौर बब्बर ने 99.6 प्रतिशत अंक लाकर स्टेट टॉप किया है।
राज्य में पहला स्थान प्राप्त करने के बाद स्कूल प्रबंधन ने हरमन को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान हरमन ने मीडिया को बताया कि वह रोजाना 7 से 8 घंटे पढ़ाई करती थी। वह सिविल सर्विसेज में जाना चाहती हैं। इस दौरान शिक्षकों ने पास हुए बच्चों को मिठाई खिलाकर भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply