Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून में एक घर पर इनकम टैक्स की रेड, हवाला के करोड़ों रुपए बरामद

देहरादून में एक घर पर इनकम टैक्स की रेड, हवाला के करोड़ों रुपए बरामद

देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत फ्रेंड्स कॉलोनी में एक घर में इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। छापेमारी के दौरान टीम द्वारा घर के लोगों से कई घंटों तक पूछताछ की गई और घर से हवाला के करोड़ों रुपए बरामद किए गए है। वहीं छापेमारी से क्षेत्र में हड़ंकप मच गया।

जानकारी के अनुसार फ्रेंड्स कॉलोनी में वीरेंद्र अग्रवाल के बेटे दीपांशु के घर पर इनकम टैक्स की टीम ने रात को छापा मारा। दीपांशु अकाउंटेंट की जॉब करता है। टीम ने घर से 1 करोड़ 70 लाख रुपए बरामद किए हैं। साथ ही बताया जा रहा है कि घर से बरामद रुपए हवाला के हैं।

वहीं बताया जा रहा है कि दीपांशु आईपीएल में सट्टा लगाता था। दीपांशु मुजफ्फरनगर नगर का रहने वाला है और हाल में फ्रेंड्स कॉलोनी में रहता है। वहीं इनकम टैक्स की टीम घर से दस्तावेज और कुछ मुहरें भी लेकर गई। हालांकि टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply