Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / 10 दिनों बाद भी कुंड-चोपता-बदरीनाथ हाईवे बंद, लोगों का प्रदर्शन

10 दिनों बाद भी कुंड-चोपता-बदरीनाथ हाईवे बंद, लोगों का प्रदर्शन

रुद्रप्रयाग। कुंड-चोपता-बदरीनाथ हाईवे पिछले 10 दिनों से बंद पड़ा है। जिससे स्थानीय जनता समेत तमाम कारोबारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आज शनिवार को परेशान लोगों ने केदारनाथ हाईवे के कुंड में चक्का जाम कर प्रदर्शन किया।
स्थानीय जनता का कहना है कि दस दिनों से हाईवे न खुलने के कारण उनका रोजगार प्रभावित हो गया है। केदारनाथ दर्शन करने के बाद जो यात्री कुंड-चोपता हाईवे से बदरीनाथ जाते थे, वे अब मोटरमार्ग बंद होने के कारण यहां से नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों के होटल, लाॅज सहित अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि विगत 12 मई को कुंड-चोपता-बदरीनाथ हाईवे पर संसारी में हाईवे का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया था। जिसके बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। हाईवे को बंद हुए 10 दिन का समय गुजर गया है, लेकिन अभी तक हाईवे नहीं खुल पाया है। केदारनाथ के दर्शन करने वाले यात्री इस हाईवे से बदरीनाथ नहीं जा पा रहे हैं। यात्री कई किमी का अतिरिक्त सफर कर रुद्रप्रयाग-चमोली होते बदरीनाथ पहुंच रहे हैं। अगर कुंड-चोपता-बदरीनाथ हाईवे खुल जाता तो यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी राहत मिलेगी। उधर स्थानीय लोगों का कहना है कि कोरोना महामारी के दो वर्षों बाद यात्रा चल रही है, लेकिन यात्रा खुलते ही हाईवे ध्वस्त होने से उनका रोजगार भी प्रभावित हो गया है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply