उत्तराखण्डचर्चा मेंदेहरादूनराज्य

ब्रेकिंग न्यूज़…. हरक बोले, नहीं लड़ूंगा 2022 का चुनाव!

देहरादून। आज शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वह 2022 के विधानसभा चुनाव में नहीं उतरेंगे। हरक ने कहा कि उन्होंने यह जानकारी भाजपा संगठन महामंत्री अजय कुमार को भी दी है। फिलहाल हरक सिंह रावत त्रिवेंद्र सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री और श्रम मंत्री का पदभार संभाले हुए हैं।
गौरतलब है कि कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाने के बाद हरक नाराज चल रहे हैं और उन्होंने कहा था कि वह सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात करने के बाद अपनी चुप्पी तोड़ेंगे, लेकिन उनकी सीएम से मुलाकात नहीं हो पाई है। हालांकि सीएम से मिलने के लिए बृहस्पतिवार को हरक सिंह देहरादून पहुंचे, लेकिन सीएम दिल्ली से वापस लौटते ही कुमाऊं के दौरे पर निकल गए। सीएम अब शनिवार को दून पहुंचेंगे। इसके बाद आज शुक्रवार को ही हरक ने आगामी चुनाव मैदान में न उतरने का ऐलान कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि शासन ने दो दिन पहले ही कर्मकार कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन किया था। बोर्ड के अध्यक्ष श्रम मंत्री हरक सिंह थे और इस पुनर्गठन में उन्हें बिना बताये अध्यक्ष पद से हटा दिया। हालांकि उनके लिए सिर्फ यह रही कि प्रति नियुक्ति पर बोर्ड की सदस्य सचिव पद पर तैनात दमयंती रावत की कुर्सी बची रही। दमयंती को सचिव पद पर हरक ही लेकर आए थे। दूसरी तरफ बोर्ड का पुनर्गठन हुआ था तो सीएम दिल्ली मेें थे। अब हरक देहरादून पहुंचे तो सीएम दून में नहीं है।

Leave a Reply