Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / दुखद खबर : उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा में हिमस्खलन, 7 शव बरामद, 25 लापता

दुखद खबर : उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा में हिमस्खलन, 7 शव बरामद, 25 लापता

उत्तरकाशी। यहां द्रौपदी का डांडा 2 पर्वत चोटी के पास हुए हिमस्खलन में फंसे लोगों में से अभी तक 7 शव बरामद कर लिए गए हैं। डीजीपी के मुताबिक अभी तक 8 पर्वतारोहियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर दिया गया है। हालांकि अभी तक 25 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बचाव और राहत कार्यों के लिए एयरफोर्स ने 2 चीता हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं। अन्य सभी हेलीकॉप्टरों के बेड़े को किसी भी अन्य आवश्यकता के लिए स्टैंडबाय पर रखा गया है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए वायु सेना की मदद मांगी है। जिस पर राजनाथ ने मदद का आश्वासन दिया है। राजनाथ ने एवलांच में दो प्रशिक्षकों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने वायु सेना को बचाव और राहत अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
बताया जा रहा है कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के डोकरानी बामक ग्लेशियर में बीते 22 सितंबर से बेसिक और एडवांस कोर्स की ट्रेनिंग चल रही थी। बेसिक प्रशिक्षण 97 प्रशिक्षार्थी, 24 प्रशिक्षक व निम के एक अधिकारी समेत कुल 122 लोग शामिल थे। एडवांस कोर्स में 44 प्रशिक्षणार्थी व 9 प्रशिक्षक समेत कुल 53 लोग शामिल थे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply