Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / अल्मोड़ा / उत्तराखंड : कम संक्रमण वाले क्षेत्रों में चरणबद्ध ढंग से खुलेंगे बाजार

उत्तराखंड : कम संक्रमण वाले क्षेत्रों में चरणबद्ध ढंग से खुलेंगे बाजार

देहरादून। प्रदेश में कम संक्रमित वाले इलाकों में बाजार खोलने की तैयारी है, लेकिन यह निर्णय प्रदेश सरकार जिलाधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर ही लेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह आज गुरुवार को एक बार फिर जिलाधिकारियों से चर्चा करेंगे और उसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचेंगे।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर कम होने और कारोबारियों व व्यापारियों को और अधिक नुकसान से बचाने के लिए राज्य सरकार अब कोविड कर्फ्यू में और अधिक ढील देने के लिए गंभीरता से विचार कर रही है, लेकिन वह जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहती। अब भी करीब एक हजार की संख्या में कोविड के नए संक्रमित आ रहे हैं। ऐसे में जिलाधिकारियों से जमीनी हालात की जानकारी लेने के बाद ही सरकार ढील देने की सोच रही है।
गौरतलब है कि बुधवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक मुख्यमंत्री से मिले थे। कौशिक ने मुख्यमंत्री से बाजार खोलने का अनुरोध किया था। उनका कहना था कि राज्य में कई इलाकों में कोरोना संक्रमण कम हुआ है, ऐसे इलाकों में दुकानों को खुलने की इजाजत मिलनी चाहिए। व्यापारियों से जुड़े संगठन ने भी मुख्यमंत्री से दुकानें खोलने का अनुरोध किया था। इस बीच केंद्र सरकार ने भी पांच प्रतिशत से नीचे वाले जिलों में अनलॉक करने की छूट दे दी है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply