Saturday , September 19 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हल्द्वानी : लापता युवती की हत्या कर जंगल में फेंका, गुस्साये ग्रामीणों का प्रदर्शन

हल्द्वानी : लापता युवती की हत्या कर जंगल में फेंका, गुस्साये ग्रामीणों का प्रदर्शन

हल्द्वानी। यहां लालकुआं कोतवाली क्षेत्र से 3 सप्ताह से लापता युवती की हत्या कर दी गई और उसकी लाश किच्छा के पास जंगल में फेंक दिया गया। जिसके बाद से ही पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने चौकी पर प्रदर्शन किया।
मिली जानकारी के मुताबिक 3 अगस्त को खड़कपुर क्षेत्र से अंजलि उर्फ प्रिया नाम की युवती लापता हो गई थी। परिजन लगातार पुलिस से युवती की बरामदगी की गुहार लगा रहे थे, लेकिन आज शनिवार को पता चला कि युवती की गला रेत कर हत्या कर दी गई है और शव को किच्छा के बरा के जंगल क्षेत्र में फेंका गया है। जिसके बाद पुलिस शिनाख्त के लिए परिजनों को लेकर मौके पर गयी। इस बीच ये खबर पूरे गांव में फैल गई। ग्राम प्रधान शंकर जोशी और ब्लॉक प्रमुख पति ने ग्रामीणों के साथ पहुंचकर हल्दूचौड़ चौकी में जमकर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए वहीं धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चौकी पर प्रदर्शन किया। उन्होंने चौकी इंचार्ज को भी निलंबित करने की मांग की। 

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply