Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / अब नेपाल से भारत आने वालों को परिचय पत्र पर मिलेगी एंट्री

अब नेपाल से भारत आने वालों को परिचय पत्र पर मिलेगी एंट्री

धारचूला (पिथौरागढ़): नेपाल से भारत आने वाले नेपाली नागरिकों को अब पहचान पत्र दिखाने के बाद ही भारत में प्रवेश दिया जाएगा। अब तक बिना किसी रोक टोक के सडक मार्ग से सीधे भारत प्रवेश करने वाले नेपाली नागरिकों को अब भारत प्रवेश करने पर परिचय पत्र दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी ने चैकिंग अभियान तेज कर दिया है। इसी के तहत
नेपाल से भारत आने वाले लोगों को पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। एसएसबी ने झूलाघाट, जौलजीबी, बलुवाकोट, धारचूला में झूला पुलों से भारत में प्रवेश करने वाले नेपाली नागरिकों से पहचान पत्र मांगें जा रहे हैं। पहचान पत्र के आधार पर ही नेपाली नागरिकों को भारत में प्रवेश दिया जा रहा है। पहचान पत्र के रूप में कोई भी दस्तावेज दिखाया जा सकता है। एसएसबी का कहना है कि सीमा पुलों पर चैकिंग के आधार पर प्रवेश एक रूटीन प्रक्रिया है। नेपाल से आने वाले लोगों को सामान्य जांच के बाद ही भारत में प्रवेश दिया जाता है। बता दें कि पिछले दिनों पिथौरागढ़ में हुई भारत-नेपाल समन्वय समिति की बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। बैठक में सहमति बनी थी कि सीमा क्षेत्र में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम और संदिग्धों पर निगाह रखने के लिए दोनों देश सीमा पुलों पर परिचय पत्र के आधार ही एक दूसरे देश के नागरिकों को अपने यहां प्रवेश दिया जाएगा। 

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply