Monday , February 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड के NSG कमांडो की गोली लगने से मौत, 19 नवंबर को होनी थी शादी

उत्तराखंड के NSG कमांडो की गोली लगने से मौत, 19 नवंबर को होनी थी शादी

हल्द्वानी। उत्तराखंड के लालकुआं तहसील के बिन्दुखत्ता से एक दुःखद खबर सामने आई है, बिंदुखत्ता निवासी एनएसजी कमांडो की दिल्ली में गोली लगने से मौत हो गई है। जवान की मौत की खबर के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मिलीं जानकारी के अनुसार नरेंद्र वर्तमान में दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर तैनात थे। इससे पूर्व वो कुमाऊं रेजीमेंट के अंतर्गत जम्मू कश्मीर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। मंगलवार शाम लगभग सात बजे दिल्ली में फायर ड्रिल के दौरान नरेंद्र को गोली लग गई। साथी जवानों द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान की मौत की खबर के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वही मंगेतकर के घर में भी शोक की लहर छा गई है। मृतक जवान के पिता स्वर्गीय गोपाल सिंह भंडारी भी पूर्व सैनिक रहे हैं। दो वर्ष पूर्व उनका निधन हो गया था। नरेंद्र सिंह भंडारी के बड़े भाई यशवंत सिंह भंडारी बिंदुखत्ता में ही कृषक हैं। जबकि मंझले भाई माधव सिंह रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं।

कमांडो नरेंद्र की 19 नवंबर को शादी होनी थी। इसे लेकर घर में जश्न का माहौल था। सभी सगे संबंधियों और रिश्तेदारों को शादी का निमंत्रण भेज दिया गया था। घर में शादी की खरीदारी भी हो गई थी। अब इंतजार था बेटे के घर आने का। आज गुरुवार को पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ नरेंद्र की अंत्येष्टि की जाएगी।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …