उत्तराखंड: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, शराब के 178 मामले दर्ज, 101 लोगों पर गुंडा एक्ट
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लगने के बाद से ही पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। अवैध गतिविधियों पर पुलिस की लगातार नजर बनी हुई है। इसी के तहत नैनीताल पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।
एसएसपी प्रहलाद मीणा का कहना है कि अवैध शराब के 178 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें लगभग 20 लाख की शराब जप्त की गई है। इसके अलावा 54 लाख रुपए की ड्रग्स और 21 लाख रुपए नकद भी बरामद किया गया है, साथ ही 101 लोगों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और 6000 से अधिक शस्त्र अब तक जमा करवाए गए हैं।
इसके अलावा निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है और सुरक्षा के मद्देनजर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील जगहों पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है, साथ ही अलग-अलग इलाकों में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च भी निकाले जा रहे हैं। चुनाव प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्सा नहीं जाएगा।
