Thursday , April 16 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / टिहरी: शिक्षिका की आत्महत्या के मामले में प्रधानाध्यापिका गिरफ्तार

टिहरी: शिक्षिका की आत्महत्या के मामले में प्रधानाध्यापिका गिरफ्तार

टिहरी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बोराड़ी की शिक्षिका विमला गुसाई के आत्महत्या मामले में पुलिस ने प्रधानाध्यापिका को गिरफ्तार किया है।
जान​कारी के अनुसार प्रधानाचार्य अर्चना उनियाल पर शिक्षिका ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस ने प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया है न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामला 1 अक्टूबर को मोलधार नई टिहरी निवासी विमला गुसाई ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। और सुसाइड नोट में अपने विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत अर्चना उनियाल पर मानसिक रूप से उत्पीड़न और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रधानाध्यापिका अर्चना उनियाल के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। अब अर्चना को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टिहरी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि प्रधानाध्यापिका अर्चना उनियाल को उनके बौराड़ी स्थित घर से गिरफ्तार करके सीजेएम की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर प्रधानाध्यापिका को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply