Friday , September 18 2026
Breaking News
Home / अपराध / उत्तराखंड: 13 साल की नाबालिग से 40 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड: 13 साल की नाबालिग से 40 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मसूरी/देहरादून। उत्तराखंड के मसूरी में 13 साल की नाबालिग के साथ 40 साल के व्यक्ति ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मसूरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का रहने वाला है।

मसूरी कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि बीते दिन पीड़ित नाबालिग बच्ची के परिजन मसूरी कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने तहरीर देकर बताया कि गैस गोदाम में काम करने वाले 40 साल के व्यक्ति ने उनकी 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ 19 अक्टूबर को कमरे में अकेला पाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि दुष्कर्म की घटना के बाद नाबालिग काफी डरी हुई थी, लगातार उसकी तबीयत बिगड़ रही थी। जिसके बाद परिजनों ने नाबालिग से पूछताछ की तो उसने घटना के बारे में बताया। वहीं नाबालिग की तबीयत खराब होने पर उसे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।

वहीं पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ धाराओं 65/1, 351/2 बीएनएस 3 क, 4/2 के साथ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। वहीं पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …