Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हाईकोर्ट की सख्ती : परिवहन कर्मियों को आज फरवरी का मिलेगा वेतन

हाईकोर्ट की सख्ती : परिवहन कर्मियों को आज फरवरी का मिलेगा वेतन

देहरादून। करीब पांच माह से वेतन का इंतजार कर रहे उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारियों को हाईकोर्ट की सख्ती से राहत मिली है। शासन की ओर से जारी 23 करोड़ रुपये निगम के खाते में पहुंच चुके हैं। आज बुधवार से वेतन बंटना शुरू हो जाएगा।
गौरतलब है कि परिवहन निगम में कर्मचारियों को पांच माह से वेतन न मिलने का मुद्दा हाईकोर्ट में उठा था तो अदालत ने तीरथ सरकार को अल्टीमेटम देते हुए 28 जून तक रोडवेज कर्मियों के लिये वेतन का इंतजाम करने के आदेश दिये थे। पिछले सप्ताह सरकार ने निगम को 20 करोड़ रुपये जारी किए थे, जिससे जनवरी माह का वेतन बांटा गया था। अब सरकार ने 23 करोड़ रुपये और जारी कर दिए हैं।
निगम के एमडी अभिषेक रोहिला ने बताया कि 23 करोड़ रुपये निगम के खाते में आ चुके हैं। आज बुधवार को फरवरी माह का वेतन जारी कर दिया जाएगा। अब निगमकर्मियों का मार्च, अप्रैल, मई और जून माह का वेतन लंबित रह गया है।
कोरोना की दूसरी लहर के शांत होने और हाईकोर्ट की सख्ती के बीच रोडवेजकर्मियों को अब राहत मिलनी शुरू हो गई है। 
निगम को 23 करोड़ और जारी करने के सरकार के फैसले का कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया है। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय महामंत्री अशोक चौधरी और रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रम डंगवाल ने बजट के लिए सरकार का आभार जताया।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply