Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / विश्व युद्ध समेत 3 जंग लड़ने वाले मेजर खीम सिंह कार्की ने लगाया उम्र का शतक!

विश्व युद्ध समेत 3 जंग लड़ने वाले मेजर खीम सिंह कार्की ने लगाया उम्र का शतक!

पिथौरागढ़। जनपद के बेरीनाग के विकासखंड में बौगाड़ गांव निवासी रिटायर्ड मेजर खीम सिंह कार्की ने अपने उम्र के 100 वर्ष पूरे करने का जश्न धूमधाम मनाया। मेजर कार्की के जीवन के नाबाद शतक की खुशी मनाने में रिश्तेदार और गांव वाले भी शामिल रहे। परिजनों ने भी जन्मदिन का भव्य समारोह आयोजित किया। गांव में सामूहिक भोज, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मेजर कार्की के जन्मदिन कार्यक्रम में दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नाते रिश्तेदार भी पहुंचे। खीम सिंह कार्की ने पत्नी चंद्रा कार्की (93) के साथ मिलकर जन्मदिन का केक काटा। इस दौरान मेजर कार्की अपने परिवार के बीच काफी उत्साहित नजर आए और अपनी पत्नी के साथ डांस किया।

मेजर खीम सिंह कार्की ने तीन युद्ध 1945, 1965, 1971 देश के लिए लड़े हैं. खीम सिंह कार्की ने 32 साल तक एएमसी में रहकर देश सेवा की। 1944 में खीम सिंह कार्की एएमसी में भर्ती हुए और 32 साल की सेवा के बाद 1976 में रिटायर्ड हुए। इसके बाद उन्होंने सामाजिक सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply