उत्तराखंड में आज से खुले स्कूल
team HNI
August 2, 2021
उत्तराखण्ड, एजुकेशन, चर्चा में, देहरादून, राज्य
173 Views
- 9 वीं से 12वीं तक की कक्षाएं हुई संचालित
देहरादून। आज से उत्तराखंड में स्कूल खोल दिए गए हैं। 9वीं से 12 वीं तक की कक्षाएं संचालित की गई हैं। छात्र-छात्राओं को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही स्कूलों में प्रवेश दिया गया। कोरोना महामारी के बाद करीब 16 माह बाद स्कूल खुलने पर बच्चे के चेहरे खिले नजर आए। कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया। हालांकि अब सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का अभी तक वैक्सीनेशन नहीं हुआ है। स्कूल खुलने के दौरान सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्रों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। जबकि बोर्डिंग एवं डे बोर्डिंग स्कूलों के प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षक, कर्मचारी, मैट्रन, आवासीय परिसर के समस्त स्टाफ एवं स्कूल में अन्य सेवाओं से जुड़े हुए समस्त कर्मचारियों की वैक्सीनेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।
corona coronavirus INTERMEDIATE SCHOOL STUDENTS uttarakhand 2021-08-02