24 घंटे के भीतर इन जिलों में तेज बारिश की संभावना
team HNI
August 2, 2021
उत्तराखण्ड, चमोली, चर्चा में, देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, राज्य, रुद्रप्रयाग
175 Views
देहरादून। उत्तराखंड में पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश होने से जगह-जगह सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। क्षेत्र के लोगों को आवाजाही करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के पहाड़ी जिलों में बारिश होने की संभावना है। राजधानी देहरादून और आसपास के इलाके और चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटे में तेज बारिश होने की संभावना है। भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
CHAMOLI dehradun PAURI GARHWAL RAIN RAINFALL RUDRAPRAYAG uttarakhand 2021-08-02