Friday , June 20 2025
Breaking News
Home / अपराध / उत्तराखंड में सामने आई शर्मनाक घटना, बेटे ने माँ के साथ किया दुष्कर्म…आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड में सामने आई शर्मनाक घटना, बेटे ने माँ के साथ किया दुष्कर्म…आरोपी गिरफ्तार

उधम सिंह नगर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के बाजपुर से मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी दिव्यांग मां के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर पट्टी के ग्राम रतनपुरा निवासी दिव्यांग वृद्धा (65) घर के आंगन में सो रही थी, तभी उसका छोटा बेटा आया और मां को कमरे में सोने के बहाने ले गया। कमरा अंदर से बंद कर बेटे ने अपनी मां के साथ दुष्कर्म किया। कमरे से मां की कहराने की आवाज सुनकर बड़ा बेटा पहुंचा। काफी देर खटखटाने पर कमरा नहीं खुला। जिस पर उसने कमरे का दरवाजा तोड़कर मां को बाहर निकाला। अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। इस दौरान उसकी आरोपी भाई से झड़प भी हुई।

यहाँ भी पढ़े: देहरादून: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक की पत्नी पांच महीने पहले अपने पति की हरकतों से तंग आकर अपने मायके चली गई थी। सीओ अन्न राम आर्य ने बताया कि पीड़िता के बड़े बेटे की तहरीर पर आरोपी अमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …