Monday , September 21 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / पुणे में उड़ान भरते ही हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत तीन की मौत

पुणे में उड़ान भरते ही हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत तीन की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे जिले एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बुधवार की सुबह एक हेलीकाप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया है। हेलिकॉप्टर क्रैश में तीन लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर ने ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स के पास से उड़ान भरी थी और कुछ ही देर बाद वह हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में 2 पायलट और एक इंजीनियर समेत 3 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। यह हादसा सुबह करीब 7.30 बजे हुआ। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच गई हैं। अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

इससे पहले 24 अगस्त को मुंबई से हैदराबाद जा रहा निजी हेलीकॉप्टर पुणे में क्रैश हो गया था। हेलीकॉप्टर में कुल चार यात्री सवार थे। निजी हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बारे में पुणे के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने बताया था कि हादसा पुणे जिले के पौड गांव में हुआ। हेलीकॉप्टर का स्वामित्व एक निजी विमानन कंपनी के पास था।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …