देवाल के मानमती गांव में आग से पांच वाहन और दुकान में लाखों का माल जला
थराली से हरेंद्र बिष्ट।
विकासखंड देवाल के अंतर्गत शनिवार रात मानमती गांव में पांच वाहनों सहित एक दुकान में लगी भीषण आग के कारण लाखों का नुकसान हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात किसी समय देवाल-सुयालकोट-खेता-मानमती मोटर सड़क पर मानमती गांव में खड़े 5 वाहनों के साथ ही एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग में दलीप सिंह की दुकान एवं उसके अंदर लाखों का माल जल गया। यहां पर खड़ा यूके 014 सीए 3813 ट्राला, मानमती के खिलाप सिंह दानू की अल्ट्रो कार यूके 07 बीएन 2155, मानमती के ही पुष्कर सिंह दानू की कार यूके 07-9885, उदेपुर सौरीगाड़ की गोविंद सिंह की हुंडई कार नंबर यूके 07 डीक्यू 8033 वाहन जल गए हैं। चनियाली के हेमंत गड़िया की कार यूके 07 डीएल 6719 को आंशिक क्षति पहुंची है।

