Hindi News India

ताज़ा हिंदी ख़बरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया के समाचार

उत्तराखण्डचर्चा मेंनैनीतालराज्य

उत्तराखंड : प्रेम प्रसंग में हुई ग्राम प्रधान की हत्या!

नैनीताल। जनपद में प्रेम प्रसंग के चलते एक ग्राम प्रधान की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। मामला रामनगर के कोटाबाग का है। जहां पातली गांव के ग्राम प्रधान का शव खेतों में पड़ा मिला है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान जगदीश सती पुत्र ख्याली सती 30 साल के थे। जगदीश सती के चाचा मदन सती ने अपने भतीजे की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि जगदीश की शादी नहीं हुई थी। उसका गांव की ही रहने वाली एक लड़की से पिछले 8 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उन्होंने कहा कि भतीजे सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। मामला कहीं न कहीं हत्या से जुड़ा है, इसलिए पुलिस को निष्पक्ष जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
उधर पुलिस का कहना है कि ग्राम प्रधान की मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं गांव के युवा प्रधान की मौत से परिजन के साथ ही पूरे गांव वाले सदमे में है। 

Leave a Reply