Friday , April 12 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : वार्ता विफल, आज रात 12 बजे से हड़ताल करेंगे बिजली कर्मी

उत्तराखंड : वार्ता विफल, आज रात 12 बजे से हड़ताल करेंगे बिजली कर्मी

देहरादून। आज सोमवार को ऊर्जा कर्मियों ने अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर सचिवालय में सचिव ऊर्जा सौजन्या के साथ वार्ता की। करीब चार घंटे की लंबी वार्ता के बाद भी दोनों के बीच किसी तरह की सहमति नहीं बन पाई। आखिर में विद्युत अधिकारी कर्मचारी संघर्ष मोर्चा ने आज रात 12 बजे से हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है।
उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आज सोमवार को कर्मचारियों ने सचिव ऊर्जा सौजन्या से अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर बातचीत की। इस दौरान सचिव ऊर्जा सौजन्या ने नई जिम्मेदारी मिलने के चलते कर्मचारियों से 3 महीने का वक्त मांगा। कर्मचारियों ने इससे इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि कई सालों से उनकी मांगें सरकार और शासन के सामने लंबित हैं। ऐसे में सरकार को और वक्त दिया नहीं जा सकता। 4 घंटे तक चली इस बातचीत के अंत में यह वार्ता विफल रही। अब आज रात 12 बजे से ऊर्जा कर्मी प्रदेश भर में हड़ताल करेंगे।
इस हड़ताल में ऊर्जा कर्मियों के 10 संगठन शामिल हो रहे हैं। 10 संगठनों से जुड़े करीब 3500 कर्मचारी हड़ताल करेंगे। इससे विद्युत सप्लाई व्यवस्था चरमरा सकती है। वैसे भी इन दिनों बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से राज्य में लोग बहुत परेशान हैं। ऊर्जा निगम के कर्मी पिछले चार साल से एसीपी की पुरानी व्यवस्था तथा उपनल के माध्यम से कार्योजित कार्मियों के नियमितीकरण और समान कार्य हेतु समान वेतन भी मांग रहे हैं। 22 दिसंबर 2017 को कार्मचारियों के संगठनों तथा सरकार के बीच द्विपक्षीय समझौता हुआ था, परंतु आज तक उस समझौते पर कोई कार्रवाई नहीं हुई हैै।
ऊर्जा निगम के कर्मी इस बात से भी नाराज हैं कि सातवें वेतन आयोग में उनकी पुरानी चली आ रही 9-5-5 की एसीपी व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है, जो उन्हें उत्तर प्रदेश के समय से ही मिल रहीं थी। पे मैट्रिक्स में भी छेड़खानी करने का आरोप है। संविदा कर्मियों को समान कार्य समान वेतन के विषय में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऊर्जा निगमों में इंसेंटिव अलाउंसेस का रिवीजन नहीं हुआ इस हड़ताल में 10 संगठन उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन, हाईड्रो इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन, उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन, उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ, उत्तराखंड पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन, विद्युत प्राविधिक कर्मचारी संघ, विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन, ऊर्जा आरक्षित वर्ग एसोसिएशन, उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी एसोसिएशन और पावर लेखा संघ शामिल हैं।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply