देहरादून। सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विकासनगर मार्ग पर अनियंत्रित कार ने राहगीरों को कुचल दिया। हादसे में दो महिला समेत तीन लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का उपचार चल रहा है। लोगों ने पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। पुलसि मौके पर पहुंची। पता चला है कि ग्राम ढाकी में वाहन को तेज गति से चलाते हुए नौशाद (21) पुत्र आशिक निवासी ग्राम छरबा सहसपुर इसराइल (22) पुत्र लियाकत निवासी उपरोक्त खुशबू (22) पत्नी दीपक निवासी ग्राम ढाकी सहसपुर वरीशा (45) पत्नी सुलेमान निवासी ढाकी को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर भाग गया। सभी घायलों को 108 की मदद से सीएचसी सहसपुर भिजवाया गया। जहां से सभी की हालत गंभीर होने के कारण दून अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में से वरीशा पत्नी सुलेमान, खुशबू पत्नी दीपक, इसराइल पुत्र लियाकत की उपचार के दौरान मौत हो गई। नौशाद का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। थाना पुलिस ने बताया कि सीसी टीवी से पता चला कि स्कार्पियों वाहन से हादसा हुआ। जिसकी तलाश की जा रही है।