Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून में आफत की बारिश, मकान ढहने से एक मासूम समेत तीन की मौत

देहरादून में आफत की बारिश, मकान ढहने से एक मासूम समेत तीन की मौत

देहरादून। राजधानी दून में बारिश का प्रकोप जारी है। भारी बारिश के बाद राजपुर के कांठबंगला में एक पुराने घर की छत गिरने से उसमें तीन लोग दब गए। मिली जानकारी के अनुसार देहरादून में देर रात से लगातार हो रही बारिश के बाद काठ बंगला में एक मकान ढह गया है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान द्वारा बताया गया कि रेस्क्यू का कार्य शुरू किया गया। मलबे में दबने से संगीता पत्नी दिनेश उम्र 22 साल, लक्ष्मी दिनेश की बहन उम्र 28 साल और दिनेश के आठ दिन के बच्चे की मौत हो गई।
वहीं मसूरी देहरादून हाईवे पर गलेगी धार में भी सड़क पर लगातार पहाड़ी से मलबा आ रहा है। सड़क के दोनों ओर जेसीबी तैनात है जो मलबा हटा रही है। भारी बारिश को देखते हुए देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने मसूरी क्षेत्र के सभी स्कूल आज बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply