Wednesday , April 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : आज मिले 41 प्रवासी मरीजों में से 26 दून के!

उत्तराखंड : आज मिले 41 प्रवासी मरीजों में से 26 दून के!

  • टिहरी में 11, चमोली में तीन और हरिद्वार में एक मरीज मिला, 999 हुई कुल संक्रमितों की संख्या

देहरादून। आज मंगलवार दोपहर तक प्रदेशभर में 41 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। जिनमें से कुल मरीजों की संख्या 999 पहुंच गई है। जिनमें 243 मरीज ठीक हो चुके हैं। दोपहर दो बजे जारी स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन से इन मामलों की पुष्टि हुई है।

यहाँ भी पढ़ें : उत्तराखंड में एक ही दिन में 120 मरीजों ने कोरोना पर की जीत हासिल

आज मिले कोरोना संक्रमितों में से देहरादून में 26, टिहरी में 11, चमोली में तीन और हरिद्वार में एक मरीज मिला है। देहरादून में आज मिले 25 संक्रमित मुंबई से लौटे हैं। वहीं एक मरीज सब्जी मंडी में मिले संक्रमित के संपर्क में आने से कोरोनाग्रस्त हुआ है। हरिद्वार और टिहरी में मिले सभी संक्रमित मुंबई से लौटे हैं।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply