Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / मनोज तिवारी की छुट्टी, आदेश गुप्ता बने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

मनोज तिवारी की छुट्टी, आदेश गुप्ता बने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

  • दिल्ली सांसद मनोज तिवारी को बड़ा झटका,  भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने व्यापारी वर्ग को खुश करने के लिए आगे किया नया चेहरा

नई दिल्ली। आज मंगलवार को सांसद और ऐक्टर मनोज तिवारी को बड़ा झटका लगा। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनोज तिवारी को हटाकर आदेश गुप्ता को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। इसके साथ छत्तीसगढ़ का अध्यक्ष विष्णुदेव साय को नियुक्त किया है।
भाजपा के नये दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष का नाम आदेश गुप्ता है। आदेश एक साल पहले तक नॉर्थ एमसीडी के मेयर रह चुके हैं। माना जा रहा है कि भाजपा ने यह चेहरा व्यापारी वर्ग को खुश करने के लिए आगे किया है। मनोज तिवारी को हटाकर भाजपा ने जमीनी और दिल्ली से जुड़े नेता को अध्यक्ष बनाया है, जिसकी मांग काफी वक्त से चल रही थी। आदेश गुप्ता एक वक्त में ट्यूशन पढ़ाकर अपना घर चलाते थे।
मनोज को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को लॉकडाउन के नियम तोड़ने करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। वह दिल्ली में कोविड-19 को नियंत्रित करने में अरविंद केजरीवाल सरकार की नाकामी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए राजघाट पर जमा हुए थे। इससे पहले भी मनोज तिवारी पर लॉकडाउन तोड़ने के आरोप लगे थे। वह क्रिकेट मैच खेलने हरियाणा पहुंचे थे। वहां उन्होंने मैच के दौरान न तो मास्क लगाया और सोशल डिस्टेंसिंग का भी उल्लंघन किया था। 

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply