Wednesday , September 10 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / रुद्रपुर में किसानों ने सीएम को दिखाए काले झंडे

रुद्रपुर में किसानों ने सीएम को दिखाए काले झंडे

  • उधमसिंहनगर जिले में मुख्यमंत्री दो दिन विभिन्न योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार से पंतनगर एयरपोर्ट से सीधे रुद्रपुर पहुंचे। वे उधमसिंहनगर जिले में दो दिन के भ्रमण पर हैं। सीएम यहां विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। कलेक्ट्रेट में जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी होगी। उनका सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात भी कार्यक्रम है। यहां उनका 24 जुलाई तक का कार्यक्रम है। धामी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। वहीं मुख्यमंत्री के रुद्रपुर दौरे का किसानों ने विरोध किया। उन्होंने काले झंडों के साथ सीएम और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। पुलिस किसानों को गिफ्तार कर गदरपुर ले गई है। प्रदर्शन करने वाले किसान भारतीय किसान यूनियन चडूनी ग्रुप के हैं। इन्हें ही गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिन जिला भ्रमण पर शुक्रवार को रुद्रपुर पहुंचे हैं। यहां से कार से गांधी पार्क पहुंचे और यहां से रोड शो शुरू हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी के रोड शो को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखा। पुष्प वर्षा के साथ आतिशबाजी भी की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय, यतिश्वरानंद, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, मेयर रामपाल सिंह, पूर्व सांसद बलराज पासी, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, भाजयुमो अध्यक्ष कुंदन लटवाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर दो बजे से चार बजे तक कलक्ट्रेट में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यासध्लोकार्पण करेंगे और कलक्ट्रेट सभागार में जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: महिला योग प्रशिक्षक की हत्या, सड़कों पर उतरे लोग

हल्द्वानी। शहर के मुखानी क्षेत्र की जेकेपुरम कॉलोनी में 30 जुलाई को हुई महिला योग …

Leave a Reply