Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / स्कूटी स्लिप होने से डिप्टी रेंजर की मौत
फाइल फोटो

स्कूटी स्लिप होने से डिप्टी रेंजर की मौत

  • रास्ते किसी लिफ्ट लेकर आ रहे थे अपने कमरे पर
  • स्कूटी चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

पौड़ी। पौड़ी जिले के श्रीनगर में देर शाम सड़क हादसे में वन विभाग के डिप्टी रेंजर की मौत हो गई। डिप्टी रेंजर सुमेर सिंह स्कूटी पर सवार थे। गड्ढे में स्कूटी स्लिप हो गई थी। जिस कारण वह सड़क पर गिर गए। सिर पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक श्रीनगर वन विभाग में तैनात डिप्टी रेंजर सुमेर सिंह (58 वर्षीय) ने कीर्तिनगर से एक शख्स से लिफ्ट मांगी थी। इस दौरान कीर्तिनगर और श्रीनगर के बीच भक्तियाना माल ढईया के समीप गड्ढे में स्कूटी स्लिप हो गई। जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। इस दौरान सुमेर सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से स्कूटी चालक फरार है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। डिप्टी रेंजर सुमेर सिंह न्यू कालोनी श्रीनगर में रहते थे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply