Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड : त्यूणी-पुरोला हाईवे पर दो वाहनों मे टक्कर, एक की मौत

उत्तराखंड : त्यूणी-पुरोला हाईवे पर दो वाहनों मे टक्कर, एक की मौत

आराकोट: उत्तरकाशी जिले के हनोल के पास एक हादसे में पुरोला निवासी युवक की मौत हो गई। त्यूणी पुरोला हाईवे पर बीते शाम दो सवारी वाहनों के बीच टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार हनोल के पास सड़क के मोड़ पर आगे चल रही सवारी गाड़ी से एक व्यक्ति नीचे उतरा तभी पीछे से तेज गति से आ रही दूसरी गाड़ी ने सामने खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से चपेट में आए रविंद्र सिंह राणा (37) पुत्र सूरत सिंह राणा निवासी ग्राम सोंदाड़ी-पुरोला जिला उत्तरकाशी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस टीम ने उपचार को राजकीय अस्पताल मोरी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया। हादसे में गंभीर घायल व्यक्ति को एंबुलेंस से उपचार के लिए हायर सेंटर देहरादून ले जाते समय उसने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply