उत्तराखंड : आज इन पाँच जिलों में बारिश की संभावना!
team HNI
June 13, 2022
उत्तरकाशी, उत्तराखण्ड, चमोली, चर्चा में, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, राज्य, रुद्रप्रयाग
123 Views
देहरादून। उत्तराखंड में गर्मी से तप रहे मैदान और पहाड़ों को मिलेगी राहत। मौसम विभाग के मुताबिक आज पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना है। जबकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं पर्वतीय अंचलों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी। अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के भी चलने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग में आकाशीय बिजली गिरने और कहीं भारी बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश के कुछ दिन पर्वतीय इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में झोंकेदार हवा चलने की संभावना है। वहीं, मानसून की दस्तक से पहले ही गर्मी ने तेवर दिखाने थोड़े कम कर दिए हैं। राजधानी दून में 15 दिनों बाद अधिकतम तापमान का आंकड़ा 40 डिग्री से नीचे पहुंचा।
RAIN RAINFALL 2022-06-13