Saturday , April 13 2024
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्‍तराखंड में आज बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज,बारिश-बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड

उत्‍तराखंड में आज बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज,बारिश-बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। मंगलवार को प्रदेश के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और चारधाम, पिथौरागढ़ समेत ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक अगले 24 घंटे मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश-बर्फबारी की संभावना है। कई जिलों में शीतलहर चलने के आसार हैं। औली सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटक ठंड के बावजूद बर्फबारी का आनंद लेते दिखे। केदारनाथ, तुंगनाथ, मध्यमेश्वर, चंद्रशिला, सारी, देवरियाताल, चोपता, कार्तिक स्वामी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। केदारनाथ में सुबह से ही भारी बर्फबारी शुरू हुई। बता दें कि, बीते दिन उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री, यमुनोत्री और हर्षिल घाटी में बर्फबारी हुई। ऊंचाई में स्थित गांवों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। ऐसे ग्रामीण घरों में कैद हो गए हैं। जबकि, निचले इलाकों में बारिश से तामपान में भारी गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में हाड कंपा देने वाली ठंड के बीच अलाव ही एक मात्र सहारा बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो सकती है। मैदानों में शीत लहर की स्थिति बन सकती है। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply