Wednesday , April 17 2024
Breaking News
Home / Guest Post / बदरी-केदार घाटी समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात मिलम, दुंग में माइनस 3 डिग्री पहुंचा तापमान

बदरी-केदार घाटी समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात मिलम, दुंग में माइनस 3 डिग्री पहुंचा तापमान

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज सुबह तड़के केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री धाम समेत कुमाऊं के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही बढ़ती ठंड ने लोगों की ठिठुरन बढ़ा दी है। ज्यादातर जगहों पर रात को पाला गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी हो सकती है।
उत्तराखंड में पिछले एक हफ्ते में हवा में ठंडक बढ़ी है। पहाड़ों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला है। मौसम विभाग के अनुसार, छह दिसंबर तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। शुक्रवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों खासकर 3500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले पिथौरागढ़, चमोली और बागेश्वर जिलों में बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। चार, पांच व छह दिसंबर को भी प्रदेश में इसी तरह का मौसम रहेगा। पिछले 3 दिनों से प्रदेश भर में खराब मौसम बना हुआ है। कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर के उच्च हिमालयी इलाकों में बर्फबारी हुई और अन्य इलाकों में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उच्च हिमालयी क्षेत्र हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, दारमा, व्यास, चौंदास वैली में हल्का हिमपात हुआ। बागेश्वर में पिंडर घाटी के जातोली, फुर्किया, धाकुड़ी के ऊंचाई वाले स्थानों में हल्की बर्फबारी हुई।
मिलम, दुंग में माइनस 3 डिग्री पहुंचा तापमानभारत-चीन सीमा पर स्थित मिलम, दुंग में बर्फबारी के बाद तापमान माइनस तीन डिग्री पहुंच गया है। कड़ाके की ठंड के बाद भी आईटीबीपी के जवान सीमा पर गश्त में जुटे हैं। साथ ही बीरआरओ के जवान हौसला दिखाते हुए मुनस्यारी-मिलम सड़क का निर्माण कर रहे हैं।

About team HNI

Check Also

मसूरी : कार खाई में गिरने से युवक की मौके पर मौत, प्रेमिका गंभीर

मसूरी। यहां हाथी पांव बासाघाट के पास एक कार बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर …

Leave a Reply