Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: जंगली हाथी का आतंक, युवक को पटककर उतारा मौत के घाट

उत्तराखंड: जंगली हाथी का आतंक, युवक को पटककर उतारा मौत के घाट

ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में जंगली जानवरों की धमक कम होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं अब लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में नीलकंठ रोड पर हाथी ने एक व्यक्ति को पटक पटक कर मार डाला। यही नहीं हाथी ने एक कार और झोपड़ी नुमा अस्थायी दुकान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास में जुट गई है।

बता दें कि लक्ष्मण झूला थाना पुलिस को सुबह स्थानीय लोगों ने पटना वाटरफॉल के पास हाथी के एक युवक को मारने की सूचना दी। कई लोगों ने आसपास हाथी को घूमते हुए भी देखा। थाना प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया कि युवक की उम्र 35 वर्ष के आसपास थी। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं घटना की जानकारी राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को भी दे दी गई है। घटना के वक्त हाथी को देख नीलकंठ जाने वाले वाहनों के पहिए भी थम गए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने गरुड़चट्टी पर ही कुछ देर के लिए वाहनों को रोक दिया। बता दें कि हाथी के हमले में मौत की ये कोई पहली घटना नहीं है। ऐसी कई घटनाएं पूर्व में भी हो चुकी हैं।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply